नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
प्रदेशकांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल को नियुक्त किए जाने पर कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को कार्यालय पर आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया।
पीसीसी सदस्य हंसराज मीणा ने बताया कि पूर्व विधायक मेघवाल को प्रदेश नेतृत्व ने कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अंता क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का मुंह मीठा कराया। मीणा ने बताया कि मेघवाल के जिलाध्यक्ष बनने की सूचना मिलने पर कांग्रेसजनों ने गुरुवार को अंता क्षेत्र में आतिशबाजी की। वहीं पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत करने पर शुक्रवार को युवा कांग्रेस के लोकसभा महासचिव हिमांशु धाकड़ के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष आवास पर जाकर स्वगत किया गया। इस दौरान मेघवाल ने संगठन में युवाओं को मौका देने की बात कही। जिले के बैरपुर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पानाचंद के जिलाध्यक्ष बनने पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। पानाचंद मेघवाल के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर मेघवाल छात्र संगठन की ओर से हर्ष जताया गया। संगठन के जिला उपाध्यक्ष आकाश मेघवाल महामंत्री दीपक मेघवाल ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
कवाई.पूर्वविधायक मेघवाल को जिलाध्यक्ष बनाने पर ग्राम पंचायत कुंडी, मुसेन गुजरान, हाथी दिलोद, कंवरपुरा में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की एवं मिठाई बांटकर खुशी मनाई। कांग्रेस के युवा नेता सुरेंद्र मेहता, दिलीप चौधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलेट की ओर से मेघवाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त करने पर युवाओं में हर्ष है। उन्होंने बताया कि मेघवाल के जिलाध्यक्ष बनने से युवाओं को ऊर्जा मिलेगी। इधर कवाई सालपुरा कस्बे में शुक्रवार को युवा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई बांटकर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।
किशनगंज.मेघवालको नियुक्त करने पर क्षेत्र के कांगेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप शर्मा प्रधान सेवाराम मीणा की अगुवाई में आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेघवाल के जिलाध्यक्ष बनने से जिले के साथ ब्लाॅक के युवाओं मे उत्साह का माहौल है। युवा को पार्टी की बागडोर सौंपने से जिले में संगठन के साथ युवाओं का जुड़ाव होगा।
अटरू.ब्लॉककांग्रेस कार्यकर्ताओं में मेघवाल को जिलाध्यक्ष बनाने पर हर्ष की लहर दौड़ गई। क्षेत्र सहित कस्बे के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट की ओर से जिलाध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी है। इनको जिलाध्यक्ष बनाने से पार्टी में मजबूती कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिलेगी।
फतेहपुर.कांग्रेसजिलाध्यक्ष बनने के बाद पानाचंद मेघवाल शुक्रवार को पूर्व विधायक शिवनारायण नागर का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
हरनावदाशाहजी.कस्बेकी कांग्रेस कमेटी ने पानाचंद मेघवाल को जिला अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त किया है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंचौली ने बताया कि पानाचंद मेघवाल को जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने पर नगर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर हर्ष जताया।
बारां. नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता।