बेटी बचाने के लिए बारां में भी दिया संदेश
बेटीबचाने के लिए बारां में भी डूंगरपुर के दंपती पहुंचे हैं। शुक्रवार को मिनी सचिवालय, कृषि उपज मंडी, स्वास्थ्य भवन अन्य स्थानों पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे नारों से सजी वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
सीएमएचओ कार्यालय में हुई चर्चा में उन्होंने बताया कि प्रदेश के 21 जिलों में घूमकर बेटी बचाने का संदेश दिया है। अब 22वें जिले बारां पहुंचे हैं। उन्होंने जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में जाकर बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ का संदेश दिया।
इस अभियान का आगाज दंपती ने बांसवाड़ा के त्रिपुर सुंदरी मंदिर से किया था। बीके भारतीय उनकी प|ी नीता उनकी बेटी किम अपना संदेश देने के लिए राज्य के विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण को निकले हैं। बिना किसी सरकारी सहायता से इस मिशन को चलाने के लिए अपना सारा घर संसार एक वैन में बसा लिया है। महेंद्रकुमार जैन, दिलीप शर्मा, राकेश नागर, दीपक जैन आदि उपस्थित थे।
स्वास्थ्य भवन से प्रचारक वाहन बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल श्रीराम स्टेडियम में पहुंची। वहां पर बालिकाओं को पंपलेट दिए। व्याख्याता मधुबाला जैन ने प्रतीक चिन्ह के रूप में बेटी को कविता भेंट की।
बारां. शहर के श्रीराम स्टेडियम से शुक्रवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर वैन रवाना की गई।