पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विराट पथ संचलन की तैयारियां अंतिम चरण में

विराट पथ संचलन की तैयारियां अंतिम चरण में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाहरगढ़| कस्बेमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक कार्यकर्ताओं की ओर से क्षेत्र का विराट पथ संचलन 14 फरवरी को निकाला जाएगा, जिसकी तैयारियां अन्तिम चरण में हैं।

खंड कार्यवाह के अनुसार पथ संचलन को लेकर नाहरगढ़ तहसील क्षेत्र के 11 सौ स्वयं सेवकों का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में जिला विभाग प्रचारक ने बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। नगर कार्यवाह रूपनारायण नागर ने बताया कि मुख्य वक्ता बारां विभाग प्रचारक आनंद प्रताप सिंह होंगे। सहनगर कार्यवाह राकेश सिंघल ने बताया कि पथ संचलन में नाहरगढ़ संघ तहसील के नाहरगढ़, भंवरगढ़, जलवाड़ा सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

कस्बे में पथ संचलन मार्ग मैदान की सफाई भी करवाई गई। कस्बे में रंगोली और साज सज्जा की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।

खबरें और भी हैं...