प्रतिभावान छात्राओं को दिया गार्गी पुरस्कार
शहरके स्टेशन रोड स्थित बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 10वीं 12वीं में 75 प्रतिशत इससे अधिक अंक लाने वाली प्रतिभावान छात्राओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्था प्रधान चारू मित्रा सोनी ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश विजय थे।
अध्यक्षता धर्मादा संस्था के मंत्री कुंजबिहारी नागर ने की। विशिष्ट अतिथि बिंदू मारू, सुनम गोयल थी। संस्था प्रधान सोनी ने बताया कि इस दौरान छात्राओं को इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी पुरस्कार के प्रशस्ति पत्र दिए गए। साथ ही 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम आने वाली छात्राओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संचालन मधु जैन मैना जैन ने किया।
55छात्राओं का मिला पुरस्कार
किशनगंज.बालिकाशिक्षा को बढ़ावा देने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत इससे अधिक अंक लाने वाली छात्राओं का शुक्रवार को बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें 55 बालिकाओं काे गार्गी पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत माता काॅलेज के निदेशक डॉ. मजीद मलिक ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नवाचार किए जा रहे हैं। गांवों से आने वाली बालिकाओं को साइकिलें वितरित की गई। साथ ही उच्च शिक्षा लेने वाली छात्राओं को भी स्काॅलरशिप स्कूटी वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आदर्श स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र नंदवाना ने कहा कि राज्य सरकार की अोर से बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की योजना है। समारोह को भाजपा जिला महामंत्री नाथूलाल नागर, चंदालाल कटारिया, जगदीश सनोठिया ने भी संबोधित किया। स्कूल की प्रधानाचार्य अर्चना मीणा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन शारीरिक शिक्षक सुनील शर्मा ने किया।
छबड़ा. कार्यक्रम में छात्रा को गार्गी पुरस्कार देते अतिथि।
केलावाड़ा. गार्गी पुरस्कार पाने वाली शाहाबाद तहसील की प्रतिभावान छात्राएं।
किशनगंज. कस्बे के स्कूल में आयोजित समारोह में छात्रा काे गार्गी पुरस्कार देते अतिथि।