आज दो घंटे करेंगे श्रमदान
शाहाबाद| जलस्वावलंबन अभियान के तहत शनिवार सुबह 9 से 11 बजे तक ग्राम पंचायत ढिकवानी के गांव रातईखुर्द रातईकलां में दो घंटे श्रमदान किया जाएगा। एसडीएम मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के ब्लाॅक अध्यक्ष दीनानाथ ने बताया कि महत्मा गांधी नरेगा योजना के तहत कार्योंं पर प्रत्येक शनिवार को ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों की अगुवाई में उनके अधीनस्थ कार्मिकों के साथ दो घंटे श्रमदान किया जाएगा।
बारां.प्रभारीमंत्री बाबूलाल वर्मा ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत जिले में सीएसआर के तहत सहयोग दे रही कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कलेक्टर चेम्बर में जिला प्रमुख, बारां एवं किशनगंज विधायक तथा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में कंपनियों की ओर से लिए गए कार्यों के समयबद्ध संपादन पर चर्चा की गई।