पाॅलीथिन का सही निस्तारण करना जरूरी
बारां | शहरमें स्थित सेन्ट पाॅल स्कूल में एंजल्स ग्रुप के सहयोग से सागर मित्र का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सागर मित्र के सदस्यों ने स्कूल के विद्यार्थियों को पाॅलीथिन के सही निस्तारण की जानकारी दी। प्रोजेक्टर के माध्यम से पक्षियों, मवेशियों, गायों आदि के पाॅलीथिन खाने पर गंभीर बीमारियों अकाल मौत से अवगत करवाया गया। एंजल्स ग्रुप की अध्यक्ष प्रीति पाटोदी सचिव किरन खत्री ने बच्चों के साथ-साथ माताओं को भी पाॅलीथिन का सदुपयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में सेंट पॉल स्कूल के फादर, शिक्षक, विद्यार्थी, दीपा शर्मा, वन्दिता टहलयानी, प्रिया गोयल, सरिता खत्री, शालू बंसल, गुंजन बंसल, प्रियंका अदलक्खा, दिव्या जैन ने पाॅलीथिन के सही निस्तारण की शपथ ली।