17 केंद्रों पर 5000 अभ्यर्थी आज देंगे पटवारी परीक्षा
बारां| राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से शनिवार को होने वाली पटवार भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जिला मुख्यालय पर बनाए 17 केंद्रों पर दोपहर 12 से 3 बजे तक परीक्षा होगी। जिले में करीब पांच हजार अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। इस परीक्षा के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाने के लिए राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने कलेक्टर पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो वीक्षक रहेंगे। केंद्रों की निगरानी के लिए तीन सतर्कता दल बनाए गए हैं। साथ ही 17 केंद्राधीक्षक रहेंगे। शुक्रवार को केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा की तैयारियोंं को अंतिम रूप दिया गया। अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करते समय द्विस्तरीय जांच से गुजरना होगा। एक पुलिस और दूसरी जांच परीक्षा केंद्र का आंतरिक दस्ता करेगा। परीक्षा के लिए एक घंटे पहले परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश लेना होगा।
परीक्षा के दौरान बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र अभ्यर्थी को साथ लाना होगा। इसके अलावा रंगीन फोटो, पहचान का अतिरिक्त फोटोयुक्त दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी के साथ पारदर्शी बॉल पेन, हार्ड बोर्ड, गत्ता, क्लिप आदि ला सकते हैं।
नियंत्रण कक्ष स्थापित
परीक्षाके लिए मिनी सचिवालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 07453-237003 पर परीक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। नियंत्रण कक्ष सुबह आठ बजे से परीक्षा सामग्री कंट्रोल रूम में एकत्रित होने तथा गोपनीय सामग्री आयोग को प्रस्थान होने तक कार्यरत रहेगा।
ड्रेसकोड लागू होगा
परीक्षासमंवयक एडीएम नरेश मालव ने बताया कि परीक्षार्थियों को सादे कपड़े पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं। सूट, टाई, मफलर, जाकेट, कोट, जरकिन, ब्लेजर, शॉल आदि पहन कर आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थियों को शर्ट बिना जेब वाली गर्म जर्सी या स्वेटर जिनमें बड़े बटन नहीं लगे हों, पहन कर आने की सलाह दी गई है। शर्ट में किसी जरह का बेज आदि नहीं लगा होगा चाहिए। महिला अभ्यर्थी बालों में रबर बेंड या साधारण किस्म की हेयर पिन लगाकर सकती है।
पारदर्शी नीला पेन लेकर आना होगा
परीक्षामें प्रश्न पत्र हल करने के लिए परीक्षार्थी को पारदर्शी नीला पेन लेकर जाना होगा। अन्य किसी प्रकार का पेन लाने की अनुमति नहीं होगी। पारदर्शी पेन का मतलब ऐसे पेन से है, जिसकी बॉडी पारदर्शी हो और अंदर लगा रीफिल साफ नजर आता है। इसका उद्देश्य पेन के माध्यम से ब्लू टूथ जैसे उपकरण को रोकना है। परीक्षा के दौरान बाथरूम जाने वाले हर परीक्षार्थी का रिकार्ड भी बोर्ड को भेजा जाएगा।
एकघंटे पहले ड्यूटी लगेगी, वीडियोग्राफी भी
प्रत्येककक्ष में दो वीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए परीक्षा से पहले लॉटरी निकालकर वीक्षकों को कक्ष का आवंटन होगा। पेपर खोलते समय वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। पटवार सीधी भर्ती परीक्षा के लिए जिन राजकीय निजी स्कूलों, कॉलेजों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। वहां परीक्षा संबंधी कार्य को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार शनिवार को छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षिक अवकाश घोषित किया गया है।
बारां. कोटा रोड स्थित स्कूल में परीक्षा की तैयारी की।