बाइक नाले में गिरी, चचेरे भाइयों की मौत, एक जख्मी
पुलिया से गिरी कार पानी में डूबी
जीप-कार में टक्कर, एक की मौत
नाहरगढ़| थानाक्षेत्रमें पचलावड़ा गांव के पास गुरुवार रात नाले में बाइक गिरने से एक बालक युवक की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में गंभीर घायल एक बालक को कोटा रैफर किया गया है।
थानाधिकारी गणपत सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के नर्बदा निवासी गंगाराम (25) पुत्र प्रीतम जाति सहरिया खेड़ली गांव में हाली का काम करता था। वह गुरुवार रात को पचलावड़ा से अपनी बहन से मिलकर बाइक से खेड़ली गांव की तरफ रहा था। उसके साथ चचेरा भाई महेंद्र (10) पुत्र नवल सहरिया भतीजा अशोक (14) पुत्र राजाराम सहरिया भी बैठे हुए थे। रात करीब 11 बजे पचलावड़ा से करीब एक किमी दूर रपट पर बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में तीनों दुर्घटना स्थल पर ही पड़े रहे। सुबह करीब सात बजे रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक गंगाराम उसके चचेरे भाई महेंद्र की मृत्यु हो चुकी थी। वहीं अशोक घायल अवस्था में पड़ा हुआ था।
उसे नाहरगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बारां रैफर कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। पुलिस ने मृतक के भाई जानकीलाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंता. अनियंत्रित होकर खाड़ी में गिरी कार।