पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बारां में न्यायिक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

बारां में न्यायिक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शेट्टीआयोग की सिफारिशों को लेकर सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के फैसले को लागू कराने को लेकर राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर जिला मुख्यालय के न्यायिक कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ बारां के जिलाध्यक्ष रवेन्द्र सिंह ठैनुआ की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय के न्यायिक कर्मचारियों ने जिला न्यायालय परिसर में राज्य सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कर्मचारी एकता जिंदाबाद, अभी तो ली अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है, मुख्यमंत्री होश में आओ जैसे नारों से राज्य सरकार को जगाने की कोशिश की। ठैनुआ ने बताया कि शेट्टी आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आदेश दिया गया है, जिसकी पालना के लिए उच्च न्यायालय की ओर से भी सरकार को कई बार पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन राज्य सरकार द्वारा सिफारिशों को लागू नहीं करने से न्यायिक कर्मचारियों में रोष है।

जयपुरधरने में शामिल होने के लिए कर्मचारी हुए रवाना: जिलाध्यक्षठैनुआ ने बताया कि राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को जयपुर में उच्च न्यायालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए बारां से संघर्ष समिति के संयोजक मोहनलाल मेहरा के नेतृत्व में आठ सदस्य सुबह 5 बजे बारां से रवाना हुए। इनमेंं सुनील गुप्ता, शैलेंद्र खत्री, देवकीनंदन चैरसिया, रामावतार टेपर, सतीश कुमार शर्मा, लक्ष्मीनारायण सुमन, जितेंद्र राव शामिल हैं।

बारां. िमनी सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते न्याियक कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...