मनरेगा श्रमिक के परिजनों को बंधाया ढाढ़स
बारां| मनरेगामजदूर सूरजमल गुर्जर (50) की कार्यस्थल पर हुई हो गई थी। जिलाध्यक्ष रमेश मीणा तुलसीराम बसवाल की अगुवाई में किसान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल बुधवार को करवरीकलां पहुंचा और मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
जिलाध्यक्ष मीणा ने बताया कि अभी तक मृतक सूरजमल के परिजनों की प्रशासन की ओर से सुध नहीं ली गई है और नहींं उसके परिजनों को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता मिली है। सूरजमल के परिवार बीपीएल में दर्ज है। सूरजमल की प|ी रामजानकी निरक्षर है। यह भी सूरजमल के साथ मजदूरी करने जाती थी। सूरजमल लघु कृषक है। इस पर एक लाख 50 हजार रुपए का केसीसी लोन भी है।
जिलाध्यक्ष मीणा वरिष्ठ नेता बसवाल ने जिला प्रशासन से सूरजमल के आश्रितों को शीघ्र 10 लाख रुपए का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। शीघ्र मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा।