सामाजिक अंकेक्षण के तृतीय चरण की ग्रामसभाएं आज
बारां| महात्मागांधी नरेगा एवं इंदिरा आवास योजना में 1 अप्रैल 15 से 30 सितंबर तक किए गए पूर्ण अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों के सामाजिक अंकेक्षण के लिए गुरुवार को जिले की 56 ग्राम पंचायतों में (वित्तीय वर्ष 2015-16 द्वितीय छहमाही) द्वितीय चरण की ग्रामसभाओं का आयोजन किया जाएगा।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने अवगत कराया कि पंचायत समिति अंता की 10, बारां की 6, अटरू की 9, छबडा की 7, छीपाबडौद की 8, किशनगंज की 9 एवं शाहबाद की 7 ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण के लिए ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
इन56 ग्राम पंचायतों में होंगी ग्रामसभाएं: सीईओने अवगत कराया कि पंचायत समिति अंता की ग्राम पंचायत सोरखण्डकलां, पचेलकलां, पलसावा, काचरी, बिजोरा, बमोरीकलां, जारेला, मउ, महुआ, रायथल पंचायत समिति बारां की ग्राम पंचायत माथना, नारेडा, सुन्दलक, फूंसरा, बैंगना, बटावदा पंचायत समिति अटरू की ग्राम पंचायत कनोटिया, सकतपुर, रीछंदा, बडौरा, किशनपुरा, शेरगढ, अर्डांद, मेरमाचाह, रतनपुरा पंचायत समिति छबडा की ग्राम पंचायत कडेयावन, जैपला, कोटरापार, तीतरखेडी, कडेयानोहर, हान्याहेडी, तेलनी पंचायत समिति छीपाबडौद की ग्राम पंचायत गोरधनपुरा, देवरीजोध, खेडलाजागीर, काल्पा जागीर, सारथल, भावपुरा, बिलेण्डी, कलमोदिया पंचायत समिति किशनगंज की ग्राम पंचायत गरडा, बकनपुरा, टोडिया, खांखरा, खण्डेला, दिगोदपार, शोभागपुरा, छिनोद, रानीबडोद पंचायत समिति शाहबाद की ग्राम पंचायत मुण्डियर, शाहबाद, देवरी, बीलखेडा माल, बीलखेडा डांग, सनवाडा, शुभघरा शामिल हैं।