एनएसयूआई ने मनाई स्व. राजेश पायलट की जयंती
बारां| एनएसयूआईने पूर्व मंत्री किसान नेता स्व. राजेश पायलट की जयंती कांग्रेस सभागार में मनाई। इसके मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल थे।
इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रमोद भाया पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने बताया कि राजेश पायलट 35 वर्ष की आयु में स्क्वाड्रन लीडर की सर्विस छोड़कर किसानों और मजदूरों की सेवा के लिए राजनीति में आना, सर्वसुलभ और अजातशत्रु नेता के रूप में स्थापित होना कांग्रेस की सरकारों में कुशलता के साथ परिणाम देना एक योग्य किसान नेता एक अच्छे राज नेता के गुण थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष इरफान अंसारी ब्लाॅक अध्यक्ष रामचरण मीणा ने बताया कि पायलट ने एक गरीब किसान मजदूरों के बच्चों को शिक्षा से जोड़कर अच्छे पद पर पहुंच कर देश की नितियां बनाने में अहम भूमिका निभाने का सपना देखा था। कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, दिवेश यादव, शुभम सक्सेना, महासचिव शरद शर्मा, राकेश गुर्जर, चेरब सक्सेना, पिंकु खान, मलिक यादव, दिवेश जयंत, आकाश सेन, गौरव शर्मा, शेखु, पवन यादव आदि मौजूद थे।
किशनगंज.कांग्रेसनेता राजेश पायलट की जयंती मनाने के लिए बुधवार को युवक कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम मीणा की अध्यक्षता में बाबाजी बाग में बैठक हुई। इसमें स्वर्गीय राजेश पायलेट को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में भाग लेने आए लोकसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि पायलेट कांग्रेस नेता होने के साथ एक किसान नेता भी थे। उन्होंने देशभर के किसानों की समस्या को लेकर लड़ाई लड़ी और किसानों को उनका हक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पदाधिकारियों को पायलेट के बताए मार्ग पर चलकर किसान हितों के लिए संघर्ष करने की नसीहत भी दी। विधानसभा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम मीणा ने कहा कि पायलेट ने किसानों के साथ युवा वर्ग के हितों के लिए भी लड़ाई लड़ी। देश में बढ़ती बेरोजगारी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार से राज्य में उद्योग-धंधों को स्थापित करने की वकालत की। इस दौरान सांगोद के पालिकाध्यक्ष की ओर से गत दिनों महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने की निंदा की। वहीं आरोपी नगर पालिकाध्यक्ष को गिरफ्तार करने की मांग की गई। बैठक में निरंजन गुर्जर, भरत मीणा, सूरज चौधरी, दीपक, देवेश मीणा, विजय कुशवाह, जितेंद्र बैरवा, महावीर कुशवाह, देवेंद्र पंकज आदि मौजूद थे।
बारां. शहर में बुधवार को राजेश पायलेट की जयंती कार्यक्रम में मौजूद प्रमोद भाया एनएसयूआई कार्यकर्ता।