पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सागवान से भरी बैलगाड़ी पकड़ी

सागवान से भरी बैलगाड़ी पकड़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| जिलेके जलवाड़ा नाका के अंतर्गत मंगलवार रात वन विभाग के गश्ती दल ने सूचना मिलने पर बेशकीमती सागवान से भरी बैल गाड़ी पकड़ी।

क्षेत्रीय वन अधिकारी दुर्गाशंकर जंगम ने बताया कि नाका के नया गांव वन खंड में बैल गाड़ियों से गीली लकड़ियां ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर गार्ड दिनेश कुमार, राजकुमार, भैरू सिंह, राम प्रताप, लड्‌डू दिनेश सुमन को भेजा गया। वहां जंगल में काफी तलाश के बाद चार बैल गाड़िया मिली थी। इनमें से मात्र एक बैल गाड़ी को पकड़ा जा सका। शेष तीन बैल गाड़ियों को रात के अंधेरे में भगा ले गए। जिसे नाहरगढ़ रैंज कार्यालय ले आए। सागवान से भरी बैल गाड़ी झौंपड़ियां गांव की है।

वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर बैलगाड़ी को जब्त कर लिया गया है। दो दिन पूर्व भी नया गांव के जंगल में वन भूमि पर अवैध रूप से चार कच्चे आवासों का निर्माण किया जा रहा था। इनकों भी विभाग ने कार्रवाई कर ढहा दिया।

नाहरगढ़. वन विभाग के कर्मचािरयों ने जब्त की लकड़ियों से भरी बैलगाड़ी।

खबरें और भी हैं...