पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरों ने कबूली एक दर्जन से अधिक वारदातें

चोरों ने कबूली एक दर्जन से अधिक वारदातें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छीपाबड़ौद| पुलिसने गिरफ्तार किए गए चोरों से पूछताछ में एक दर्जन से अधिक वारदातें कबूली हैं। थानेदार रामकिशन यादव ने बताया कि एसपी दुष्टदमन सिह के निर्देशन में कस्बे से गिरफ्तार किए गए मुजाहिद, शेरूखान, आशिक और हेमराज प्रजापति से गहन पूछताछ की।

कस्बे से सूने मकानों में रेकी कर एक दर्जन से अधिक वारदातें करना कबूला है। कस्बे में वर्ष 2015 और 16 में हुई चोरियों में हरीश गोयल, बैंक आॅफ बड़ौदा के मैनेजर रामसिंह मीना, हनुमान चौराहे के समीप बाबाजी की विक्रम सिंह, ललित शर्मा अध्यापक समेत चौदह विभिन्न स्थानों पर की गई चोरियों को करना मुल्जिमों ने कबूला है। हरीश गोयल के सूने मकान में हुई चोरी के समय आरोपी समीप लगे सीसीटीवी में गए, जिन्हें पुलिस टीम ने डिटेल जानने के लिए हर पहलू को तराशा। वहीं तीन आरोपियों और एक को बाद में पकड़ने में सफलता हासिल की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रैकी के बाद रात में चोरी करने के बाद रुपए और रेजगारी को आपस में बांट लिया करते थे और जेवरात को अन्य शहरों में बेचना कबूला है।

ट्रकचोर गिरोह के तीन आरोपी जेल भेजे: बारां. कस्बाथानापुलिस ने ट्रक चोर गिरोह के तीन आरोपियों को रिमांड बाद मंगलवार को शाहाबाद कोर्ट में पेश किया था। जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेजने के आदेश हुए। पुलिस ने ट्रक चोर गिरोह के एक और आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के एक और सदस्य पप्पू यादव को कस्बे से गिरफ्तार किया और दोनों आरोपियों के साथ उसे शाहाबाद कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को कस्बाथाना निवासी दो जनों को गिरफ्तार किया था।

खबरें और भी हैं...