पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परवन परियोजना को लेकर भाया फिर करेंगे पदयात्रा

परवन परियोजना को लेकर भाया फिर करेंगे पदयात्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| प्रदेशउपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रमोद भाया की ओर से कांग्रेस शासन में स्वीकृतशुदा परवन वृहद सिंचाई परियोजना के कार्य को भाजपा सरकार की ओर से ठंडे बस्ते में डालने के विरोध में सतत कार्यक्रम के तहत 13 फरवरी को पांचवे चरण की पदयात्रा बारां तहसील क्षेत्र के कालाखेडा से प्रारंभ कर जन-जागरण किया जाएगा। पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने बताया कि परवन वृहद सिंचाई परियोजना बारां जिले सहित झालावाड़ एवं कोटा के किसानों के लिए के जीवनदायिनी है।

इसको कांग्रेस सरकार की ओर से स्वीकृत कर शिलान्यास कर दिए जाने के बावजूद भी भाजपा की सामंतशाही सरकार ने राजीनितक द्वेषतावश इस परियोजना को ठंडे बस्ते में बांध रखा है। भाजपा की ओर से निर्धारित समयावधि में कार्य प्रारंभ नहीं करवाने के कारण परियोजना की वर्तमान लागत 2400 करोड़ से बढ़कर 4800 करोड़ के करीब हो चुकी है। जन-जागरण पदयात्रा विजयपुर, आंकेडी, बोरेडी, राजपुरा, मेलखेडी होते हुए ग्राम सुंदलक में पहुंचकर सम्पन्न होगी। अभियान के तहत जब तक परियोजना का कार्य प्रारंभ नहीं होगा तब तक स्वीकृतशुदा परवन परियोजना से लाभान्वित होने वाले गांव-गांव में हमारे द्वारा पदयात्रा करके इस जन जागरण अभियान को जारी रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...