पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योग एवं जूडो कराटे में दक्ष हों छात्र छात्राएं

योग एवं जूडो-कराटे में दक्ष हों छात्र-छात्राएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वशिक्षा अभियान की ओर से बालिकाओं को आत्मरक्षा शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम बनाने के लिए दस दिवसीय प्रशिक्षण की नितान्त आवश्यकता है।

हम स्वच्छ एवं स्वस्थ रहते हुए अपनी आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण प्राप्त करें। यह बात जूडो-कराटे की दक्ष प्रशिक्षक निर्मलासिंह ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालपुरा में कही। प्रधानाध्यापक सीताराम सुमन ने कहा कि योग एवं जूडो-कराटे हमें आध्यात्मिक एवं भौतिक आत्मरक्षा के लिए तैयार करते हैं। ऐसे में आमजन एवं छात्र-छात्राओं को योग एवं जूडो-कराटे में दक्ष होना चाहिए। प्रशिक्षण शिविर में कुल विद्यालय की 32 बालिकाओं एवं पांच ग्राम्य बालिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में छात्राओं को आत्मरक्षा तकनीकी के गुर, बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की जानकारी, खान पान संबंधी आदतों एवं पोषण, बालिकाओं में किशोरी अवस्थाओं में होने वाले परिवर्तन, बालिकाओं की परिस्थिति देखते हुए अपने बचाव के तरीके तथा अपनी बात को दूसरों के सामने खुलकर प्रकट करने की समता, बालिकाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी दी। शिविर में वरिष्ठ अध्यापक चन्द्रभान मीणा एवं महेंद्रकुमार शर्मा ने छात्राओं को आठवें दिन मार्गदर्शन प्रदान करते हुए शिविर में सहयोग किया।

बारां. शहर के गोपालपुरा स्थित स्कूल में आत्मरक्षा के गुर सीखती बालिकाएं।

खबरें और भी हैं...