पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण युवा महोत्सव में प्रतियोगिता हुई

ग्रामीण युवा महोत्सव में प्रतियोगिता हुई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानराज्य क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र की ओर से जनजाति खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन कोटा रोड स्थित खेल स्टेडियम में प्रारंभ हुआ। जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के तहत प्रथम दिन बुधवार को तीरदांजी, हॉकी, खो-खो, कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी ब्लॉक की टीमों ने भाग लिया। खो-खो छात्र वर्ग में बारां की टीम विजेता अटरू की उपविजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में बारां प्रथम शाहाबाद उपविजेता रही। कबड्डी बालिका में शाहाबाद विजेता किशनगंज उपविजेता रही। बालक वर्ग कबड्डी में बारां विजेता किशनगंज उपविजेता रही। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उपजिला प्रमुख राजकुमार नागर थे। अध्यक्षता कोटा विश्वविद्यालय छात्रसंघ महासचिव अरमान मलिक ने की। विशिष्ट अतिथि अतरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रामकरण नागर थे। अतिथयों ने विजेता उपविजेताओं को पुरस्कार दिए। खेल कोच मूलचंद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को फुटबाल, हैंडबॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल की स्पर्धा होगी।

खबरें और भी हैं...