भाजपा किसान मोर्चा का सम्मेलन आज
भाजपाकिसान मोर्चा की ओर से आयोजित किसान मोर्चा आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत शहर के मधुवन रिसोर्ट में गुरुवार को सुबह 11 बजे किसान सम्मेलन होगा। इसमें कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, जिला प्रभारी एवं परिवहन मंत्री बाबूलाल वर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विधायक कैलाश चौधरी, विधायक प्रताप सिंह संघवी, रामपाल मेघवाल, ललित मीणा, जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवाल आदि अतिथि होंगे।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र नागर, महामंत्री सत्येंद्र सिंह केदाहेड़ी, प्रवक्ता शुजाउददीन ने बताया कि अतिथियों का बारां शहर में प्रवेश होने पर झालावाड़ रोड फोरलेन पुलिया के नीचे भव्य स्वागत किया जाएगा। यहां से अतिथियों को जुलूस के रूप में तेल फैक्ट्री दीनदयाल पार्क होतेहुए लंका कॉलोनी स्थित मधुवन रिसोर्ट में किसान सम्मेलन में परिवर्तित होगा।
किसान सम्मेलन में केंद्र राज्य सरकार द्वारा किसान हित में संचालित की गई लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इन्होंने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए किसान मोर्चा पदाधिकारियों बृजेश माथुर, मुकेश मिश्रा, कमलेश सिंह सौलंकी, ओम सारस्वत, हेमराज नागर, संजय गोस्वामी, श्याम वैष्णव, शंभूदयाल नागर, गोविंद चक्रवर्ती, गिरवर सिंह, गुरमीत सिंह मित्ता, रमेश दाधीच, राकेश नागर, जितेंद्र शर्मा आदि को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।