एबीवीपी आज देगी ज्ञापन, रैली निकालेंगे
बारां| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले गुरुवार को जिले के विधायक मंत्री को जिला सहसंयोजक बृजेश यदुवंशी बारां नगर अध्यक्ष महावीर मीणा के नेतृत्व में ज्ञापन दिया जाएगा। एबीवीपी नगर मंत्री निशांत तिवारी ने बताया कि जिले में उच्च शिक्षा में व्याप्त अनियमितताओं तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग जिले में रिक्त पड़े शिक्षकों के पद शीघ्र भरने छबड़ा- छीपाबड़ौद काॅलेज को सरकारी दर्जा समेत कई शिक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर गुरुवार को सुबह 11 बजे ज्ञापन सौंपेंगे। सुबह 11 बजे बारां काॅलेज से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए मधुवन रिसोर्ट पहुंचकर ज्ञापन देंगे।