इनरव्हील क्लब ने मनाया बसंतोत्सव
बारां| इनरव्हीलक्लब ने बसंत पर्व का आयोजन किया गया। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष उर्मिला जैन भाया ने बताया कि बसंत मास के शुक्ल पक्ष में ऋतुराज बसंत का आगमन होता है। बसंत पंचमी प्राकृतिक सौन्दर्य, शृंगार, प्रेम और नवसृजन का ऐसा अनोखा पर्व है जो मनुष्यों में ही नहीं अपितु संसार के समस्त प्राणियों और वनस्पतियों में अद्भुत सुंदरता तथा उन्माद का संचार करता है। कार्यक्रम की आयोजिका सुलेखा, वर्षा, शिल्पा ने बताया कि बसंत क्यूम प्रतियोगिता में उर्मिला भाया प्रथम, अनिता सेठी द्वितीय तथा नीतू गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। संतरा खाओ प्रतियोगिता में मीना प्रथम, नीतू गुप्ता द्वितीय तथा सीमा तृतीय रही। इसी प्रकार दिलवाले में नेहा गुप्ता प्रथम, मीना द्वितीय एवं बिन्दु मारू तृतीय स्थान पर रही। हाऊजी प्रतियोगिता में उर्मिला भाया विजयी रही। कार्यक्रम के दौरान ललिता टोंग्या, रेखा अग्रवाल, त्रिशला जैन, इन्द्रा गालव, दीपा शर्मा, शीला गोयल, चंदा ठाकुरिया, अनिता भार्गव, दिव्या जैन आदि क्लब की सदस्याएं उपस्थित रही।