पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डस्टबिन में ही रखें दुकान का कचरा

डस्टबिन में ही रखें दुकान का कचरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| नगरपरिषद क्षैत्र के मैन बाजार इंद्रा मार्केट, शास्त्री मार्केट, सदर बाजार, सर्राफा बाजार, बर्तन बाजार, चौमुखा बाजार, श्रीजी चौक आदि क्षेत्रों में सफाई समिति के अध्यक्ष हरिराज सिंह गुर्जर वार्ड पार्षद राहुल शर्मा (गोवर्धन) सफाई इंस्पेक्टर नवैद खालिद आदि की अगुवाई में नगर परिषद की टीम ने पूरे मार्केट में घूमते हुए व्यापारियों एवं दुकानदारों से निवेदन किया कि सभी व्यापारी अपनी दुकान का कचरा एक डस्टबीन में भरकर रखें एवं जब भी सफाई कर्मचारी रिक्शा लेकर आए तो कचरा गाड़ी में डालें। ऐसा अनुरोध सभी व्यापारियों से किया एवं आने वाले समय में मुख्य बाजारों में सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक एक कचरा गाड़ी सभी दुकानदारों से कचरा इकट्ठा करेगी एवं व्यापारी एवं दुकानदार अपना सहयोग प्रदान करें, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था एवं बाजारों की सुन्दरता बनी रहे।

खबरें और भी हैं...