किसान मोर्चा आपके द्वार आज से
भारतीयजनता पार्टी किसान मोर्चा के नगर एवं देहात मंडल की संयुक्त बैठक मंगलवार दोपहर को माता ब्रह्माणी मंदिर परिसर में अध्यक्ष ओमप्रकाश वैष्णव की अध्यक्षता में हुई।
किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री रामदयाल गौड़ ने बताया कि बैठक में किसान मोर्चा आपके द्वार अभियान के तहत बारां में 11 फरवरी को मधुवन रिसोर्ट में आयोजित किसान सम्मेलन में अधिक से अधिक किसानों और कार्यकर्ताओं को ले जाने पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं इसके लिए गांवों में जनसंपर्क करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों सौंपी। बैठक को भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बृजेश माथुर, अंता पंचायत समिति के उपप्रधान जगदीश सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक में निवर्तमान भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष मुकुट मीणा, रामगोपाल नागर, विद्यारतन मीणा, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल सुमन, जिलामंत्री हरिभल्लभ नागर, प्रेमचंद्र मीणा, भूपेश सुमन, हेमराज गोस्वामी, सूरजमल सुमन, श्याम मीणा, दिनेश मीणा, ओमप्रकाश नागर सहित कई ग्रामीण नगर के किसान नेता मौजूद थे।