पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस चौकी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

पुलिस चौकी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समीपवर्तीमाथना तिराहा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार माथना तिराहे पर अस्थाई पुलिस चौकी है। इसके ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे चौकी का टेंट, पुलिसकर्मियों के कपड़े आदि सामग्री जल गई। चौकी पर दो पुलिसकर्मी तैनात बताए गए हैं। घटना के समय दोनों चौकी के बाहर थे। आग इतनी तेजी से फैली की, उसके रोकना संभव नहीं हो सका। शनिवार को सुबह जली हुई सामग्री को मौके से हटा दिया गया।

>बारां. माथना तिराहा पुलिस चौकी में आग लगने से जला सामान।