िहंदी दिवस पर कई प्रतियोगिताएं हुई
बारां. कॉलेजमें हिंदी दिवस में निबंध लेखन, श्रुति लेखन, वाद-विवाद, काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कॉलेज के हिंदी विभाग प्रभारी एवं कार्यक्रम के संयोजक प्रो. हेमराज मीणा ने बताया कि निबंध लेखन में 40, श्रुतिलेखन में 35 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने हिंदी दिवस पर विचार प्रस्तुत किए। वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रथम स्थान पर शालिनी, द्वितीय पर राधे मोहन, तृतीय स्थान पर दिव्या शर्मा रहे। काव्य गोष्ठी में प्रथम स्थान पर अंतिम पाराशर एवं एवं द्वितीय स्थान पर विनोद सोन रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रो. रवींद्र कुमार, सतीश चंद अग्रवाल, हेमराज मीणा, विजयराम मीणा, प्राचार्य मंजू कंछल ने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर भगवान सिंह मीणा, रामकेश मीणा, केदारप्रसाद मीणा आदि मौजूद थे। हेमराज मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन रामावतार मेघवाल ने किया।