पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजल मेंं पानी होने की शिकायत थाने में की

डीजल मेंं पानी होने की शिकायत थाने में की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयनिवासी कुछ लोगों ने चौथ का बरवाड़ा स्थित मंदिर में दर्शन के लिए जाते समय मांगरोल रोड स्थित एक फिलिंग स्टेशन से कार में डीजल भरवाया था। बीच रास्ते में डीजल खत्म होने से गाड़ी बंद हो गई। इसके बाद उसमें पानी आने लगा।

यात्रा पर गए सोनू मीणा, ज्योति स्वरूप, राजेंद्र योगी, हरीश योगी अन्य लोगों ने बताया कि वह शुक्रवार को चौथ के बरवाड़ा गए थे। उनकी कार में करीब 10 लीटर डीजल पहले ही था। उन्होंने मांगरोल रोड के एक फिलिंग स्टेशन से डीजल भरवाया था। वे कार से श्योपुरकलां (मप्र)स्थित बंजारा डेम तक पहुंचे थे कि कार बंद हो गई।

कार को चैक किया तो डीजल लाइन में पानी रहा था। इस पर कंपनी में फोन कर बताया कि दूसरे दिन कंपनी की मददम कार को कोटा कंपनी में भिजवाया गया। रास्ते में यात्रा केंसिल कर परिवार मित्रों सहित रात को जैसे-तैसे करके हम दोपहर एक बजे पहुंचे। फिलिंग स्टेशन के मालिक ने रुपए देने से मना कर दिया। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है कि डीजल में पानी होने से कार खराब हो गई। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।