राधा-कृष्ण के महारास में झूमे दर्शक
हाड़ौतीके प्रसिद्ध डोल मेले में खरीददारी के लिए शहरवासी पहुंचने लगे हैं। मेला रंगमंच पर राजस्थानी कलाकारों की ओर से शुक्रवार रात को राधा-कृष्ण के महारास के जीवंत प्रदर्शन ने दर्शकों को आनंदित कर दिया।
कलाकारों की ओर से राजस्थानी गीत गाए और नृत्य प्रदर्शित किया। शहर में डोल मेला परवान चढऩे लगा है। यहां खरीददारी के लिए लोग परिवार सहित पहुंच रहे हैं। वहीं मेला रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। शुक्रवार रात को मेला रंगमंच पर महारास कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे एक जने से पुलिसकर्मी के हाथापाई करने से कार्यक्रम कुछ देर तक रुका रहा। समझाईश के बाद मामला शांत हुआ और कार्यक्रम फिर से शुरू किया गया।
बारां. हाड़ौतीके प्रसिद्ध डोल मेले में राधा-कृष्ण महारास की प्रस्तुति देते कलाकार।