पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रथम प्रीमियम राशि एकत्रित की

प्रथम प्रीमियम राशि एकत्रित की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजीवन बीमा निगम की ओर से ‘‘जीवन शगुन’’ के अंतर्गत मात्र 12 दिन में 23034 पॉलिसियों का विक्रय कर 110 करोड़ की प्रथम प्रीमियम एकत्रित करनें में सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक संजय भार्गव ने बताया कि अजमेर मंडल ने 1022 ‘‘जीवन शुगन’’पॉलिसियां विक्रय कर 3 करोड़ 86 लाख की प्रथम प्रीमियम आय एकत्रित कर अखिल भारतीय स्तर पर 112 मंडलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलआईसी की ओर से एक सितंबर को नई योजना ‘‘जीवन शगुन’’ जारी की गई थी। यह योजना सीमित अवधि के लिए 90 दिनों के लिए उपलब्ध रहेगी। इस योजना के अंर्तगत 8 से 45 वर्ष तक के लोग योजना का लाभ ले सकते है। इसमेंं न्यूनतम धन 60 हजार रूपए एवं अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।

यह योजना सिंगल प्रीमियम के अंतर्गत अधिकतम 12 वर्ष की पालिसी अवधि के लिए उपल्बध है। योजना के अंतर्गत पॉलिसी अवधि के 10 वर्ष होने पर मूल बीमा धन का 15 प्रतिशत 11 वर्ष होने पर 20 प्रतिशत भुगतान किया जाएगा।

पॉलिसी अवधि के पूर्ण होने पर मूलधन का 65 प्रतिशत भुगतान लॉयल्टी एडिशन सहित प्रदान किया जाएगा। पॉलिसी अवधि के दौरान प्रथम 5 वर्ष में मृत्यु पर मूलधन का भुगतान अथवा सिंगल प्रीमियम तालिका के 10 गुना पॉलिसी अवधि के 5 वर्ष पश्चात मृत्यु होने पर मूलधन के 10 गुना लॉयलटी एडिशन सहित भुगतान देय होगा। इस योजना में भुगतान किए गए प्रीमियम आयकर की छूट के लिए पात्र है तथा परिपक्वता पर मिलने वाली राशि भी आयकर से मुक्त है। भार्गव ने बताया कि अजमेर मंडल की ओर से बीमाधारियों को उक्त योजना की विशेषताआों एवं लाभों को पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है, जिससे इसकी महत्ता को जानकर अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।