पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं जुड़ पा रहे राशन कार्ड में नाम

नहीं जुड़ पा रहे राशन कार्ड में नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नहीं जुड़ पा रहे राशन कार्ड में नाम

किशनगंज.कस्बेसहित आसपास की ग्राम पंचायतों में नियमित तौर पर नए राशन कार्डों में नए नाम जुडवाने के लिए राज्य सरकार की ओर से पंचायतों से अधिकार छीनने और जिला रसद विभाग को अधिकार देने के बाद ग्रामीणों को नाम जुड़वाने में परेशानी रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जन्म प्रमाण पत्र, शादी का प्रमाण पत्र होने के बावजूद भी नए नाम नहीं जुड़ पा रहे हंै। वहीं परिवार के नए सदस्यों को पालनहार योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। पिछले डेढ़ साल पहले नए डिजिटल राशन कार्ड की प्रक्रिया के बाद से ही नए राशन कार्ड के लिए जमा किए आवेदन के बाद से लेकर हाल ही में नए राशन कार्डो का वितरण शुरू किया गया, लेकिन अभी तक नए राशन कार्डों में नए नाम नहीं जुड रहे है। वहीं नए राश्न कार्डों में नए नाम जोडने के कार्य बंद करने के कारण ग्रामीण भटक रहे है। पंचायत से लेकर पंचायत समिति तक अधिकारियों की ओर से कोई भी सही जवाब नहीं दे रहे है। रसद विभाग की ओर से वितरित किए राशन कार्डों में आधे से ज्यादा राशन कार्डों में काफी त्रुटियां है, जिन्हें कार्यरत एजेंसी के माध्यम से वर्तमान में लग रहे। भामाशाह शििवरों के दौरान सही करवाने की बात की जा रही है। इसके बाद ही नए नाम जोडने का रास्ता साफ हो पाएगा। विकास अधिकारी दिवाकरण मीणा ने बताया की उपभोक्ता नए नाम जुडवाने के लिए पंचायत में आवेदन कर सकता है। नए राशन बनाने का कार्य रसद विभाग की ओर से एजेंसी को दिया गया था। अभी नए राशन कार्डों में रही त्रूटियों को दूर किया जा रहा है। इसके बाद ही जिला स्तर से ही नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

भारतको जानो प्रतियोगिता हुई

छबडा़.भारतविकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से भारत को जानो प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता प्रभारी ओमप्रकाश हितेंद्र सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता मंे नगर तहसील क्षेत्र के 15 स्कूल सरकारी क्षेत्र के 50 स्कूल थे। कनिष्ठ वर्ग के कुल 6100 छात्र-छात्रओं की ओर से परीक्षा दी। इन स्कूलों के कनिष्ठ वरिष्ठ वर्ग के दो-दो प्रतिभाशाली छात्रों की फिर क्वीज प्रतियोगिता होगी। इनमें चार उर्त्तीण छात्रों को प्रांतीय परीक्षा लिए भेजा जाएगा। प्रतियोगिता में परिषद के बनवारी माहेश्वरी, सुनील सिंगल, चंद्रप्रकाश गुप्ता, विनोद भार्गव, मनोज ने सहयोग दिया।

केसीसीके लिए