पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन

जिला स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन

बारां| स्थानियउच्च माध्यमिक स्कूल में 17 से 19 सितंबर तक तीन दिवसीय विज्ञान एवं जनसंख्या विकास शिक्षा मेला लगाया जाएगा। जिला स्तरीय विज्ञान मेले में जिले के सभी उमावि, मावि, मान्यता प्राप्त स्कूल आवश्यक रूप से भाग लेंगे। प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि विज्ञान मेले में विज्ञान प्रादर्श प्रतियोगिता सेमिनार, वाद- विवकाद प्रतियोगिता ( कक्षा 9 से 12 के लिए) पोस्टर प्रतियोगिता (शिक्षकों के लिए) का आयोजन किया जाएगा।

आवेदनपत्र 24 तक जमा कराएं

बारां| दीपावलीके त्योहार पर शहर ग्रामीण क्षेत्रों में आतिशबाजी के अस्थाई लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक आवेदक पत्र मय साइट प्लान अन्य पूिर्तयां पूर्ण कर संबंिधत उपखंड मकजिस्ट्रेट कार्यालय में 24 िसतंबर तक जमा करा सकते हैं। कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर के लिए आवेदन पत्र जिला कार्यालय के कमरा नंबर 28 में जमा किए जाएंगे। आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है। उक्त तििथ के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शहर के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों में फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर तक रहेगी। शहर के लिए दुकानों का आबंटन लॉटरी से किया जाएगा।

मोबाइलबैटरी को लेकर युवक से मारपीट

छबड़ा| कस्बेमें शुक्रवार रात को मोबाइल की बेटरी को लेकर दुकानदार के साथ् एक जने ने मारपीट कर दी। पुलिस के अनुसार धरनावदा चौराहे पर स्थित मोबाइल की दुकान पर गूगोर निवासी नवल सिंह खारवाल आय। यहां दुकानदार जयप्रकाश पुत्र रूपचंद मित्तल से बैटरी को लेकर विवाद हो गया। इसके चलते नवल ने ट्रैक्टर के पाने से जयप्रकाश के सिर पर वार कर दिया। इससे जयप्रकाश घायल हो गया। इसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्लाटकी जगह से हटाया अतिक्रमण

छबड़ा| मोतीपुरास्थित र्थमल पावर प्लांट की सुपर क्रिटिकल की 5वी-छठीं ईकाई परिसर में हो रहे अतिक्रमण को प्रशासन ने जेसीबी मशीनों की सहायता से हटाया। एसडीएम सुभाषचंद शर्मा ने बताया की थर्मल पावर प्लांट में 5 6वीं इकाई की करीब 50 बीघा जमीन पर मवासा एवं तीतरखेडी़ के लोगों ने कच्चे मकान एवं दीवार बनाकर अतिक्रमण कर रखा है। इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी थी। इस पर शनिवार को कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशनी से अतिक्रमण हटाया