स्कूल ड्रेस वितिरत की
बारां| शहरकी तेलफैक्ट्री स्थित एसबीबीजे शाखा की स्थापना का एक वर्ष पूर्ण होने पर माध्यमिक स्कूल तुलसां के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निशुल्क ड्रसे वितिरत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक के क्षेत्रीय सहायक महाप्रबंधक एचपी सोमानी थे। अध्यक्षता तुलसा ग्राम पंचायत के उपसरपंच दिनेश सुमन ने की। विशिष्ट अतिथि शाखा प्रबंधक राेहत झा एवं हैड केशियर संजय शाक्यवाल थे। महाप्रबंधक सोमानी ने कक्षा एक से आठवीं तक छात्र-छात्राओं को ड्रेस वितरित की। अंत में प्रधानाध्यापक शंकरलाल मीणा ने बैंक पदाधिकारियों का आभार जताया। अध्यापक भंवरलाल नागर, प्रहलाद मीणा, मुकुट मीणा ंे ने बैंक पदाधिकारियांे का स्वागत किया।