पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास के संकल्प के साथ संभाला पदभार

विकास के संकल्प के साथ संभाला पदभार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत पटना की नवनिर्वाचित सरपंच वंदना नागर ने पदभार ग्रहण किया। बुधवार को ग्राम पंचायत में पदभार ग्रहण समारोह हुआ। इसमें मुख्य अतिथि कृषि उपज मंडी के उपाध्यक्ष मुकेश नागर, नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य कृष्णमुरारी मीणा, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य कृष्णा नागर, अध्यक्षता सरपंच वंदना नागर ने की। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सचिव रूपनारायण नागर ने नवनिर्वाचित सरपंच नागर, उपसरपंच जगदीश शर्मा सभी वाडपंचों का स्वागत कर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान रामेश्वर नागर, संतोष नागर, रणवीर सिंह, महावीर एडवोकेट, सुरेश नागर, रामस्वरुप नागर, अनिल नागर, मुकेश, सत्यानारायण आदि मौजूद थे। ग्राम पंचायत बरलां के नवनिर्वाचित सरपंच कृष्ण मोहन मीणा ने पदभार संभाला। इसमें मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य कृष्ण मुरारी मीणा थे। अध्यक्षता सरपंच कृष्णमोहन मीणा ने की। कनिष्ठ लिपिक भुवनेश मीणा नेे नवनिर्वाचित सरपंच कृष्ण मोहन मीणा, उपसरपंच मनोज मीणा सभी वाडपंचों का स्वागत कर पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान डारेक्टर पति श्याम चौरसिया, हेमराज नागर, कौशल शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित थे। ग्राम पंचायत रीछंदा में नवनिर्वाचित सरपंच देवकरण नागर ने उपसरपंच वार्ड पंचों का स्वागत कर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधान अजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मीणा, कृषि उपजमंडी उपाध्यक्ष मुकेश नागर, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमंत शर्मा सहित ग्रामीण मौजूद थे।

सीसवाली.पंचायतराज में नवनिर्वाचित सरपंच, पंचों ने कार्यभार ग्रहण कर कामकाज शुरू कर दिया है। सीसवाली ग्राम पंचायत सरपंच ममता जैन ने बुधवार को कार्यभार संभालते हुए पंचायत कोरम के साथ कस्बे की समस्याओं के समाधान पर विचार-िवमर्श किया। इस अवसर पर नवनिर्चाचित पंचाें सहित ग्राम के अन्य लोग मौज्ूद थे। शाहपुरा ग्राम पंचायत सरपंच मीना नागर ने भी बुधवार को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्ड पंच एवं ग्रामवासी मौजूद थे। सरपंच मीना नागर ने लोगों काे पंचायत के विकास का भरोसा दिलाया।

किशनगंज.जिलापरिषद के वार्ड 25 के नवनिर्वाचित सदस्य मनोज चौधरी ने एक दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा किया। इस दौरान चौधरी का जगह-जगह ग्रामीणों ने स्वागत किया। चौधरी ने कांकड़दा, हीरपुर, बांसथूनी, फल्दी, रामपुरिया समेत कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ अजय चौधरी, भवानीशंकर नागर, छोटूलाल खींची, बाबू भाई, दीदार अली समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता थे।

बारां.जिलेके रटावद में नवनिर्वाचित सरपंच कविता राजावत को रेखा दाधीच ने पदभार ग्रहण करवाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश विजयवर्गीय थे। विशिष्ठ अतिथि मोरपाल सुमन, उपजिला प्रमुख राजकुमार नागर, देहात मंडल अध्यक्ष खेमसिंह डागर एवं युवा मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार गौड़ सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन ग्राम सेवक चौथमल मीणा ने किया।

सकतपुर.ग्रामपंचायत सकतपुर की नवनिर्वाचित सरपंच सावित्रि नागर ने पूजा-अर्चना के बाद कार्यभार संभाल लिया। सरपंच ने पंचायत क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए जीत के लिए सभी मतदाताओं का आभार जताया है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच नंदकंवर हाड़ा, पंचायत सचिव रमा शर्मा आदि मौजूद थे।

यहां प|ी ने पति को संभलाया कार्यभार

छबड़ा. क्षेत्रकी बाहरी ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच शोभा भार्गव ने अपने पति नवनिर्वाचित सरपंच मनोज भार्गव का स्वागत किया। साथ ही उपसरपंच सहित वार्डपंचों का भी स्वागत किया। इस दौरान भामाशाह शिविर में आए एसडीएम राकेश कुमार, तहसीलदार सत्यनारायण बसवाल, बीडीअो का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सरपंच मनोज भार्गव ने लगातार तीसरी बार जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को िदया। वहीं सरपंच ने कहा कि यह मेरी नहीं इस पंचायत की गरीब जनता की जीत है। ग्राम पंचायत खोपर के नवनिर्वाचित सरपंच जानकीलाल नागर ने भी आतिशबाजी के साथ पद भार ग्रहण किया।

किशनगंज.क्षेत्रके असनावर मे प|ी ने पति को सरपंच का चार्ज संभलाया। असनावर में पूर्व सरंपच कमलेश मीणा ने अपने पति नवनिर्वाचित सरपंच रामहेत मीणा को पदभार ग्रहण करवाया। वहीं सेवनी में नवनिर्वाचित सरंपच लीला मालव ने भी पदभार ग्रहण किया। उनको पूर्व सरपंच सुरेश मीणा ने चार्ज सौंपा। सरपंच मालव ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास मे कोई कमी नही रहेगी। इस दौरान हरिशंकर मालव, जितेंद्र मालव, मुरारीलाल मालव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मोजूद थे। वही गरडा़ सरपंच महिमा चौधरी ने भी पूर्व सरपंच शकुंतला शर्मा से चार्ज लिया। कार्यक्रम में अजीतसिंह चौधरी, सचिव लवकुमार भी मौजूद थे। क्षेत्र के शोभागपुरा सरपंच विजनाबाई ने भी कार्यभार ग्रहण किया।

किशनगंज. सेवनी पंचायत मे सरपंच लीला मालव को चार्ज देते पूर्व संरपच।

अटरू. क्षेत्र के बरलां पंचायत समिति में पदभार ग्रहण करते सरपंच।