पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| श्रीधरणीधर मंदिर िनर्माण के लिए गुरुवार को धाकड़ छात्रावास परिसर में भूमिपूजन किया गया। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष आचार्य भागचंद नागर एवं महामंत्री सुरेश कुमार नागर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शिवनारायण नागर थे। अध्यक्षता राधाकिशन नागर ने की। विशिष्ठ अतिथि शंकरलाल नागर, जगदीशचंद नागर, महावीर माथोड़िया थे। जगमोहन कमल नागर ने अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व विधायक नागर के नेतृत्व में भूमि पूजन किया गया। इसके बाद बैठक हुई। इसमें जगमोहन रींझया, शांतिलाल नागर, केसी करसोल्या, बंशीलाल, पूर्व विधायक शिवनारायण नागर, भवानीशंकर पीटीआई, अध्यापक सुरेश कुमार ने मंदिर निर्माण के लिए 11-11 हजार रुपए एवं कस्तूरचंद, बाबूलाल ने 51-51 साै रुपए देने की घोषणा की। साथ ही उपजिला प्रमुख राजकुमार नागर का समाज की ओर से भागचंद नागर एवं जगमोहन ने स्वागत किया। संचालन सुरेश कुमार ने किया। निर्माण समिति अध्यक्ष भागचंद ने निर्माण की कार्ययोजना प्रस्तुत की।