पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज के लिए हत्या करने का लगाया आरोप, एसपी को दिया परिवाद

दहेज के लिए हत्या करने का लगाया आरोप, एसपी को दिया परिवाद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| कोटानिवासी एक जने ने एसपी को ज्ञापन देकर रानीबड़ौद निवासी ससुराल पक्ष के लोगों पर उसकी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। फरियादी ने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है। नयापुरा कोटा निवासी धर्मपाल पुत्र देवलाल ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि उसकी पुत्री पूजा का विवाह 6 साल पहले रानीबड़ौद निवासी युवक से किया था। धर्मपाल ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री पूजा से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर परेशान करते थे। इस दौरान उसके एक बेटी भी हुई। आरोपियों ने 3 फरवरी को पूजा से मारपीट की। इसके बाद 4 फरवरी को गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने इसको आत्महत्या बताया, जबकि उनकी पुत्री को दहेज के लिए लंबे समय से परेशान किया जा रहा था। मामले में किशनगंज थाने में रिपोर्ट दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।