पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभिभाषक परिषद ने ज्ञापन देकर की जप्तशुदा क्षतिपूर्ति राशि की मांग

अभिभाषक परिषद ने ज्ञापन देकर की जप्तशुदा क्षतिपूर्ति राशि की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| अभिाषकपरिषद सदस्यों ने गुरुवार को कलेक्टर को ज्ञापन देकर श्रम न्यायालय के निर्णीत मामलों में जप्तशुदा क्षतिपूर्ति राशि के भुगतान करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार के आदेश से श्रम न्यायालयों को संभाग स्तर पर स्थानांतरित कर दिया है। इससे संबंधित लंबित पत्रावलियां संभाग स्तर पर जा चुकी हैं। जिन प्रकरणों के अंतिम आदेश हो चुके हैं और क्षतिपूर्ति राशि जमा हो चुकी है। ऐसी क्षतिपूर्ति राशि को लेकर कोई आदेश पक्षकार और अधिवक्ताओं को नहीं दिया गया है। इससे पक्षकार और अधिवक्ताओं को हानि हो रही है। कलेक्टर से मामले में जल्द कार्रवाई कर समस्या निस्तारण की मांग की गई।