- Hindi News
- अभिभावक गोष्ठी 15 को, कार्य योजना बनाकर सौंपे दायित्व
अभिभावक गोष्ठी 15 को, कार्य योजना बनाकर सौंपे दायित्व
बारां| विद्याभारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से संचालित स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन माध्यमिक स्कूल में गुरुवार को स्कूल के अाचार्य, दीदीयों की प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे कक्षा दशम दोपहर एक बजे अष्टम नवम की अभिभावक गोष्ठी करने का निर्णय लिया। इस निर्मित आचार्य/दीदीयों की ओर से दलश: अभिभावक संपर्क किया जा रहा है। विद्या निकेतन में मातृ भारती की संयोजिका हेमलता नागर, कन्या भारतीय संयोजिका प्रमिला, गोरधन सुमन, परिषद संयोजक मुकेश पोटर, विद्वतजन संयोजक गोरधन सुमन, नगर के नवीन प्रवेश संपर्क संयोजक भरत सुमन को दायित्व दिए गए। यह सभी संयोजक अपने कार्यक्षेत्र में योजना रचना बनाकर कार्य को क्रियान्वित करेंगे। प्रचार प्रमुख राजकुमार नागर ने बताया कि 14 फरवरी को विद्या निकेतन परिसर में स्वामी दयानंद सरस्वती माधवराज सदाशिव गोलवलकर जयंती के शुभ अवसर पर भारत को जानो गुुरुजी को मानो विषय पर प्रश्न मंच का किया जाएगा।