- Hindi News
- गुर्जर छात्रसंघ ने लिया वेलेंटाइन डे को मातृ िपतृ के रूप में मनाने का निर्णय
गुर्जर छात्रसंघ ने लिया वेलेंटाइन-डे को मातृ-िपतृ के रूप में मनाने का निर्णय
बारां| वीरगुर्जर छात्र संगठन की बैठक लंका कॉलोनी स्थित भगवान देवनारायण मंदिर परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला छात्र संगठन जिलाध्यक्ष लोकेश गुर्जर ने की। बैठक में बताया कि लोग वेलेंटाइन-डे मनाकर भारतीय संस्कृति को खराब कर रहे हैं। जिला महामंत्री रघुनंदन गुर्जर ने बताया कि वेलेंटाइन-डे मातृ-िपतृ के रूप में मनाया जाना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष आशु गुर्जर ने कहा कि गुर्जर छात्र संगठन भी वेलेंटाइन-डे का विरोध करेंगी। लोकेश बगड़ावत ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, होटलों की निगरानी रखेगा। बैठक में छात्र संघ दिनेश गुर्जर, हंसराज गुर्जर, अटरू तहसील सुजानसिंह गुर्जर, सोनू, राजू गुर्जर, नारायण गुर्जर, महावीर गुर्जर, गाेलू, रामवीर गुर्जर, रिंकू गुर्जर आदि मौजूद थे।