एसपी ने ली क्राइम मीटिंग
एसपी ने ली क्राइम मीटिंग
बारां| एसपीने सोमवार को कार्यालय सभागार में पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। एसपी परिस ने बताया कि मीटिंग में अधिक से अधिक डोर-टू-डोर सर्वे करने, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले में जुआ, सट्टा, अवैध स्मैक की रोकथाम सहित यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही रात्रि गश्त को प्रभावी करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने दो माह से अधिक समयावधि के पेंडिंग प्रकरणों का निबटारा करने के लिए कहा गया। राज्य सरकार के कोटा संभाग के प्रस्तावित दौरे के संबंध में विभागीय मुद्दो पर पूरी तरह से तैयारी करने के निर्देश दिए। क्राइम मीटिंग में एएसपी आसाराम चौधरी, डीएसपी बारां जयसिंह चारण, अंता डीएसपी गौतम भास्कर, छबड़ा डीएसपी खींवसिंह भाटी, शाहाबाद डीएसपी कल्याणमल बंजारा, सभी सीआई और एसएचओ ने भाग लिया।
युवतीसे की छेड़छाड़
बारां| सदरथानाक्षेत्र में हापाहेड़ी के रास्ते में एक जने ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। पुलिस के अनुसार युवती ने सोमवार को पहुंचकर थाने में रिपोर्ट दी है। इसमें बताया है कि बैंगना निवासी अंगराज पुत्र अमरलाल मीणा ने गुरुवार को खेत से लौटते समय हापाहेड़ी के रास्ते में छेड़छाड़ कर दी। युवती मानसिक विक्षिप्त बताई गई है। उसने माता-पिता के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी।
चौपालकार्यक्रम आज
बारां| जिलेके 33/11 केवी जीएसएस पर मंगलवार को 9.30 बजे से चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जयपुर डिस्कॉम के प्रा. सहायक अधीक्षण अभियंता के अनुसार मंगलवार को सुबह 9.30 बजे से जिले के कोयला, बडग़ांव, मूंडला, खंडेला, पीपलखेड़ी, बड़ौरा, कोटड़ी, अजनावर के 33/11 केवी जीएसएस पर चौपाल लगाई जाएगी। इसमें लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
नामांकनशिविर आज से
बारां| तीनदिवसीय भामाशाह नामांकन शिविर नगर परिषद धर्मशाला में मंगलवार से 18 सितंबर तक लगाया जाएगा। शिविर प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में वार्ड नंबर 10 मंडी यार्ड, उत्तम कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी, कॉलेज रोड की उत्तरी ओर की आबादी क्षेत्र के लोग भाग लेंगे। शिविर में पांच वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का भामाशाह नामांकन किया जाएगा।
मंडीमें कल अवकाश
बारां| कृषिउपज मंडी में विश्वकर्मा जयंती पर 17 सितंबर को अवकाश रहेगा। अध्यक्ष श्यामसु