पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला अस्पताल में मिलेगी ट्रॉमा सेंटर और बर्न वार्ड की सुविधा

जिला अस्पताल में मिलेगी ट्रॉमा सेंटर और बर्न वार्ड की सुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाअस्पताल में लंबे समय से बंद बर्न वार्ड और ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से कर्मचारी लगाए जा रहे हैं। खराब पड़ी सीटी स्कैन मशीन की मरम्मत के भी प्रयास किए जा रहे हैं। हाड़ौती में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

हाड़ौती में ‘अगले महीने सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। जयपुर से आए अधिकारी दो दिन से बारां में डेरा डाले हुए हैं। जयपुर से आए नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अतिरिक्त निदेशक नीरज के पवन, ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. आरएस छीपी ने सोमवार को भी जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अतिरिक्त निदेशक पवन ने अस्पताल परिसर साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। मवेशियों की आमदरफ्त को बंद करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अस्पताल परिसर के बाहर से अतिक्रमण को हटाने के निर्देश नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त नरेंद्र शर्मा को दिए। भास्कर से चर्चा में डॉ. छीपी ने बताया कि जिला अस्पताल का एक महीने पहले भी निरीक्षण किया था। यहां हालत बहुत खराब हैं। इसको दुरुस्त करने के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल परिसर में खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस, ठेले आदि को हटा दिया है। पार्कों को तीमारदारों के बैठने के लायक बनाया जाएगा। अस्पताल में खराब हुई सीटी स्कैन मशीन की मरम्मत भी करवाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर तीन सौ बेड का अस्पताल संचालित है। यहां सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए सख्ती से प्रयास कर रहे हैं।

बारां. मरम्मत के साथ पुताई भी की जा रही है।

बारां. जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। दवा काउंटर पर अस्पताल समय के बाद भी मरीजों की भीड़ लगी रहती है।

बारां. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए।