पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार के आने से पहले समस्याएं निबटाने की तैयारी

सरकार के आने से पहले समस्याएं निबटाने की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| सरकारआपके द्वार कार्यक्रम से पूर्व ब्लॉक में जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जाएंगे। एसडीएम ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में मंगलवार से 20 सितंबर तक जनसुनवाई शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए पंाच टीम बनाकर प्रभारी नियुक्त किए हैं।

एसडीएम अग्रवाल ने बताया कि संभागीय आयुक्त के निर्देश पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से पहले जन सुनवाई शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें ग्राम पंचायत क्षेत्र के विकास की मांग, क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं मुद्दों का चयन एवं समाधान किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित व्यक्तिगत लाभार्थी संबंधी कार्यों, नामांतरण, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, निशुल्क आवास पट्टा आदि का निस्तारण किया जाएगा। साथ ही सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत होने वाली जनसुनवाई के लिए स्थान का चयन, बैठक व्यवस्था, सफाई, माइक, पेयजल, छाया, बिजली, पानी आदि व्यवस्थाओं का प्रबंध भी किया जाएगा।

येरहेगा शिविर कार्यक्रम

एसडीएमअग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र माथना, सीमली, संबलपुर, बामला एवं भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र बटावदा में जनसुनवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के लिए कार्यक्रम तय कर दिया है। वहीं बुधवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र तिसाया, बड़ा, फतेहपुर, मंडोला एवं बैंगना में जनसुनवाई होगी। इसी प्रकार गुरुवार को सुंदलक, लिसाडिय़ा, नारेड़ा, इकलेरा और फूंसरा एवं शुक्रवार को थामली, मियाड़ा, करनाहेड़ा, कलमंडा और खैराली में शिविर लगेंगे। शनिवार को कोयला, कोटड़ी सूंडा, पाठेड़ा, तुलंसा एवं रटावद में शिविर लगेंगे।

यहअधिकारी सुनेंगे समस्याएं: तहसीलदारदिलीप प्रजापत की अगुवाई में कानूनगो सुभाष कटारा एवं सहायक कृषि अधिकारी शिवराज मीणा जनसुनवाई करेंंगे। बिजली निगम एईएन जेके जैन की अगुवाई में नायब तहसीलदार ह्दयेश्वर शर्मा एवं कानूनगो सुनील जंगम एवं नायब तहसीलदार सत्यनारायण पारीक की अगुवाई में कानूनगो राजेंद्र शर्मा एवं रामविलास नागर जनसुनवाई करेंंगे।