पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली फाल्ट से पानी सप्लाई पर रहा असर

बिजली फाल्ट से पानी सप्लाई पर रहा असर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी पानी सप्लाई के प्रमुख स्रोत हीकड़ दह की बिजली लाइन फाल्ट होने से सोमवार को पानी सप्लाई प्रभावित रही। कई कॉलोनियों में कम दबाव से पानी पहुंचने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

आए दिन हीकड़ दह की बिजली लाइन में फाल्ट की समस्या होने से शहरवासियों की दिक्कत बढ़ जाती है। शहर में सोमवार सुबह लोगों 15 से 20 मिनट कम सप्लाई हुई। वहीं कुंज विहार कॉलोनी सहित अटरू रोड क्षेत्र की कॉलोनियों में लोग पानी सप्लाई के समय नलों के नीचे बर्तन रखकर इंतजार करते रहे, लेकिन पानी नहीं आया। इसके बाद लोगों ने दूर दराज स्थित हैंडपंपों, निजी ट्यूबवैल आदि स्थानों पर पहुंचकर पानी जुटाया।

गौरतलब है कि शहर से हीकड़ दह फिल्टर प्लांट तक करीब 12 किमी की दूरी है। इस बीच में बारिश के मौसम में फाल्ट की समस्या बढ़ जाती है। फाल्ट होने पर ढूंढने के लिए बिजली निगम के कार्मिकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। हीकड़ दह से अटरू रोड स्थित फिल्टर प्लांट तक करीब 75 लाख लीटर पानी पहुंचता है। बिजली व्यवधान होने से यह घटकर आधी रह जाती है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। जलदाय विभाग जेईएन डालूराम मेहता ने बताया कि रविवार रात 12 से सोमवार सुबह चार बजे तक हीकड़ दह फिल्टर प्लांट की बिजली बंद रही। इसके चलते सोमवार को सुबह कुछ क्षेत्रों में पानी सप्लाई को लेकर दिक्कत रही है। यह मंगलवार तक सामान्य हो जाएगी।

इससेपहले भी आई फाल्ट की समस्या

शहरके समीप हीकड़ दह पर इससे पहले भी पंप हाउस में बिजली की लाइनों में फाल्ट आने की समस्या आई थी। इससे शहर में दो-तीन दिन तक समस्याओं का सामना करना पड़ा था। आए दिन इस तरह की समस्या आने पर लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोग दूरदराज के क्षेत्र से पानी का इंतजाम कर रहे हैं। हमेशा कभी बिजली की समस्या हो जाती है तो कभी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती हैं।

जलस्रोतोंपर निर्बाध बिजली देने के हैं निर्देश

शहरसहित जिले में जल योजनाओं के तहत होने वाली सप्लाई के लिए बिजली के प्रबंध निर्बाध रहने के लिए कहा गया है। इसमें यह प्रावधान किया गया है कि जलस्रोत पंपहाउस सहित फिल्टर प्लांट पर 24 घंटे बिजली दी जाएगी। इसमें कटौती के समय भी ध्यान रखने के लिए कहा गया है, लेकिन आए दिन इस तरह की समस्या से शहर में सामना करना पड़ रहा है।