- Hindi News
- डोल मेला शाम को हो जाता है रोशनी से गुलजार
डोल मेला शाम को हो जाता है रोशनी से गुलजार
बारां. हाड़ौतीका प्रसिद्ध डोल मेला इन दिनों पूरे शबाब पर है। मेले में दिन के समय भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ रही है। वहीं रात के समय झूले, चकरियां रंग-बिरंगी रोशनी से गुलजार हो जाते हैं। मेले में शहरवािसयों सहित दूरदराज से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने मनोरंजन के लिए पहुंच रहे हैं। आलम यह है िक रात को आठ से लेकर दस बजे तक मेले में पैर रखने को जगह नहीं मिलती है।