पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉकी प्रतियोगिता का समापन आज

हॉकी प्रतियोगिता का समापन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हॉकी प्रतियोगिता का समापन आज

बारां| राज्यस्तरीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता का सोमवार को समारोहपूर्वक समापन होगा। आयोजन सचिव एवं डीईओ (माध्यमिक) जीवन शंकर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन समारोह मंगलवार को सुबह 10 बजे श्रीराम स्टेडियम पर होगा। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हेमराज मीणा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय करेंगे। विशिष्ट भाजपा अतिथि जिला महामंत्री भाजपा ब्रह्मानंद शर्मा, संगठन महामंत्री रामशंकर वैष्णव एवं विष्णु कुमार साबू रहेंगे।

मालवने जीता कांस्य

बारां| राज्यस्तरीय स्कूली जूडो प्रतियोगिता में सारथल के छात्र ने नाम रोशन किया है। क्रीड़ा प्रकोष्ठ के नरेंद्र तिवारी ने बताया कि गंगानगर के कर्णपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में टैगौर उच्च माध्यमिक विद्यालय रायथल के छात्र उमेश मालव ने कांस्य पदक जीता।