पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा जिलाध्यक्ष सिकरवार का होगा स्वागत

भाजपा जिलाध्यक्ष सिकरवार का होगा स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा जिलाध्यक्ष सिकरवार का होगा स्वागत

अंता| भाजपाके नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के पहली बार कस्बे में आने पर स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं 17 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक दोपहर 2 बजे पोस्ट ऑफिस बालाजी की बगीची में होगी। भाजपा नगर महामंत्री राजकुमार नंदवाना प्रवक्ता प्रमोद ओदिच्य ने बताया कि जिलाध्यक्ष सिकरवार का प्रथम बार यहां आने पर स्वागत किया जाएगा। देहात भाजपा महामंत्री सुरेश शर्मा ने बताया कि स्वागत समारोह के बाद भाजपा देहात नगर के कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष रूबरू होंगे। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। स्वागत समारोह की तैयारी के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष गोविंद शर्मा, देहात मंडल अध्यक्ष बजरंगलाल धाकड़ आदि संपर्क में जुटे हुए हैं।

छात्राओंने एसडीएम को दिया ज्ञापन

छबड़ा| कस्बेके बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल की छात्राओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में शिक्षिकाओं और स्टाफ की ओर से उनसे साफ-सफाई करवाई जाती है और स्कूल परिसर में बिखरे पत्थर उठवाए जाते हैं। जबकि स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी तैनात है। छात्राओं ने ज्ञापन में बताया कि स्कूल के शौचालय पर भी ताला लगा दिया जाता है।

परवनपरियोजना के शीघ्र निर्माण की मांग

बारां| नहरीकिसान पंचायत की ओर से सोमवार को कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पंचायत के अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री से परवन परियोजना के शीघ्र निर्माण की मांग की गई। साथ ही भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर खुशी जाहिर की है। पंचायत ने सिंचाई के लिए पानी की मात्रा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि परवन परियोजना के लिए जनवरी से शुरू किए गए अभियान के तहत सोमवार को 51 वां ज्ञापन दिया गया है। निर्माण को लेकर आंदोलन के लिए समितियां गांव-गांव पहुंच रही हैं। इसके लिए जल्द ही जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में ललित नागर, रामेश्वर मीणा, भारमल सुमन, बाबूलाल मीणा, मोतीलाल, हंसराज गौड़, नवलकिशोर नागर, बृजमोहन मेघवाल आदि शामिल थे।

हजयात्रा के लिए जाने वालों का स्वागत

बारां| पूर्ववक्फ बोर्ड सदर लियाकत अली मेव हज यात्रा जाने पर शहर के वरिष्ठ अल्पसंख्यकों ने उनका स्वागत किया। पूर्व अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष अखलाक