- Hindi News
- गौ और पर्यावरण की रक्षा नहीं की गई तो दुनिया नहीं बचेगी : त्रिपुरी
गौ और पर्यावरण की रक्षा नहीं की गई तो दुनिया नहीं बचेगी : त्रिपुरी
अगरगाय, प्रकृति पर्यावरण की रक्षा नहीं की गई तो देश बचेगा और दुनिया। सकारात्मक परिवर्तन के लिए मानव को भी अपने आप को बदलना होगा। कृषि किसान के विकास की रीढ़ है और गाय कृषि विकास की। हम मिलकर कोई कार्य सामूहिकता की भावना से करे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी।
यह बात आयकर संभागीय आयुक्त पी. त्रिपुरी ने गौशाला माधव गोविंद गौशाला बांसथूनी मंे साढे 11 लाख की लागत से बने 210 फीट लंबे 30 फीट चौड़ाई के टीन शेड के लोकार्पण समारोह मंे कही। समारोह के अतिथि मंगलम सीमेंट मोडक के सीनियर ज्वाइंट प्रेसीडेंट अनिलकुमार मंडोक ने कहा कि छोटी सोच से बड़ा काम भी हो जाता है। व्यक्ति जो ठान ले तो संकल्प निश्चित ही पूरा होता है। गौसेवा का संकल्प लिया है तो निश्चित ही पूरा होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश सिकरवार ने कहा कि गौमाता की आज जो यह दुदर्शा हो रही है वह किसी से छिपी हुई नहीं है। हम अपना दायित्व निर्वाह करंे। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमनारायण गालव ने कहा कि जहां गो सेवा होती है। वह जगह तीर्थ बन जाती है। हर व्यक्ति गौ पालन के लिए बढे़। गौशाला के सचिव प्रभुदयाल नागर ने कहा कि वर्तमान मंे 900 गौवंश हंै। नए शेड बने हैं। अभी कई कार्य पूरे होने हंै। आप सब का सहयोग मिलेगा तो यह गौशाला और विकास की और बढे़गी कार्यक्रम में पूर्व विधायक हेमराज मीणा, गोशाला अध्यक्ष सतीश अरोड़ा आिद ने भी संबोधित किया। इस दौरान कृषि अधिकरी जगदीश शर्मा ने दुग्ध उत्पादन पर जोर दिया। साथ ही समाज सेवी डॉ. अर्जुनसिंह राजावत मौजूद थे। शिक्षक नेता प्रमोद शर्मा ने सभी को गौ पालन एवं गौसेवा करने का आह्वान किया। अंता के गुलशन बाठला ने इस अवसर पर 50 हजार रुपए तथा दो दुधारू गाय भेंट देने की घोषणा की।