धर्मादा संस्था सदस्यता की तिथि बढ़ाई
बारां| सार्वजनिकसंस्था धर्मादा आगामी चुनाव के लिए संस्था के पुराने सदस्यों का नवीनीकरण एवं नए सदस्यों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सार्वजनिक संस्था धर्मादा के चुनाव करवाने के लिए पुराने सदस्यों का नवीनीकरण एवं नए सदस्यों के लिए आवेदन प्राप्त किए जा रहे हंै। आवेदन की तिथि पूर्व घोषित 15 सितंबर तक थी, लेकिन पूर्व सदस्यों एवं व्यापार संघ की मांग पर यह तिथि बढाकर 22 सितंबर तक कर दी है। संस्था के सचिव प्रकाश टोंग्या ने बताया कि संस्था के नए सदस्यों के आवेदन की जांच की जाएगी। योग्य आवेदकों को सूचित कर सदस्यता शुल्क जमा करवा दिया जाएगा। यह प्रक्रिया 22 सितंबर के बाद की जाएगी। जिसका निर्णय संचालक मंडल की बैठक में किया जाएगा। पूर्व सदस्य सूची वर्ष 2011 में संस्था के कुल 233 सदस्य थे। नई सूची के लिए 15 सितंबर तक लगभग 200 सदस्यों के आवेदन प्राप्त हुए हैं।