- Hindi News
- जनसुनवाई में पानी की समस्या का मुद्दा छाया
जनसुनवाई में पानी की समस्या का मुद्दा छाया
ग्रामपंचायत के सभागार में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई शिविर में पानी की समस्या का मुद्दा गर्माया। यहां नायब तहसीलदार रमेशचंद वैष्णव ने लोगों की समस्या सुन मौके पर ही निस्तारण किया। पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर में पूर्व पंचायत समिति सदस्य चंद्रमोहन मेहता के नेतृत्व में खानपुर रोड की बस्तीवासियों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि खानपुर रोड की बस्तियों में दो दिन में कए बार पानी सप्लाई हो रही है, जो की नाम मात्र की है। लोगों को पानी की समस्या के लिए दर-दर भटक रहा है। इस पर नायब तहसीलदार ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। यहां नायब तहसीलदार ने कहा कि शिविर में जो भी शिकायतें मिली हंै, उनका मौके पर ही समाधान किया गया है। कुछ शिकायतें संबंधित अधिकारी को भेज शीघ्ज्ञ्र प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्रामीणों ने पट्आ के आवेदन, पेंशन, खरंजा बनवाने की परेशानी बताई। इस मौके पर सरपंच बलराम मीणा, सचिव बद्रीलाल पारेता, वार्ड पंच अंकुर मंगल, महावीर सेन आदि मौजूद थे।
कवाई. पंचायत सभागार लोगों की समस्या सुनते नायब तहसीलदार रमेशचन्द वैष्णव।