पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल से पशु चिकित्साकर्मी नदारद

अस्पताल से पशु चिकित्साकर्मी नदारद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| पंचायतसमिति अटरू के अंतर्गत मूंडलाबिसोती ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्साकर्मी लंबे समय से नदारद हैं।

ऐसे में पशुपालकों को मवेशियों के इलाज में परेशानी रही है। अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, छात्र संघ महासचिव पवन कुमार नागर, बलवीर मीणा, मनीष मीणा, विकास मीणा ने बताया कि पशु चिकित्सा कार्मिकों के अनुपस्थित रहने से ढाई हजार की आबादी पशु संपदा की दृष्टि से संपन्न गांववासी पशुपालक पशुओं को इलाज के लिए जलवाड़ा, बारां ले जाना पड़ता है। पशुपालक गांव में स्थित डिस्पेंसरी के नहीं खुलने से गौवंश पशु असमय मौत के शिकार हो जाते हैं। चिकित्सा स्टॉफ कार्य करने में लापरवाही कर रहे हैं। ग्रामीणों को आंदोलन करना पड़ेगा।