पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डोल मेले में भैरु बाबा का भाव कार्यक्रम में झूमे दर्शक

डोल मेले में भैरु बाबा का भाव कार्यक्रम में झूमे दर्शक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसवाली में कंजरी नृत्य पर दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

डोलमेला रंगमंच पर आर्केस्ट्रा कलाकारों ने राजस्थानी गानों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत देवा श्री गणेश देवा..., गीत के साथ हुई। कार्यक्रम में मुकेश रंगीला अनामिका ने मंच पर भैरूजी के भाव को लेकर रिंगस के भैरू बाबा..., नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। मुकेश रंगीला ने पन्या सरपट की कॉमेडी करते हुए रैलगाड़ी में बैठकर पुष्कर मेला..., आदि राजस्थानी गीतो पर नृत्य किया।

संचालन सुनिल शर्मा ने किया।कार्यक्रम से पहले विशेष अतिथि बॉयज पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश गुर्जर पार्षद उमेश नागर का मेलाध्यक्ष राहुल शर्मा ने स्वागत किया। कलाकारों का पार्षद गौरव शर्मा, पुरूषोतम नागर, शिवशंकर, प्रदीप बैरवा, जगदीश पांचाल, बाबूलाल सुमन, किशन सुमन, गरीबा पठान, भवानीशंकर, अनिल विजय, पिन्टू आदि स्वागत किया। नगर परिषद के सभापति कैलाश पारस, मेला अध्यक्ष शर्मा ने बताया की मंगलवार की रात रंगमंच पर कोटा ग्वालियर के कलाकार नृत्य कॉमेडी की प्रस्तुति देंगे।

सीसवाली. तेजाजी मेले के दौरान रंगमंच पर सांस्कृितक कार्यक्रम प्रस्तुत करती कलाकार।