पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन स्थापना स्थाई समिति की बैठक में हुई अहम बिन्दुओं पर चर्चा

प्रशासन स्थापना स्थाई समिति की बैठक में हुई अहम बिन्दुओं पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| प्रशासनस्थापना स्थाई समिति की बैठक जिला प्रमुख रामचरण मीणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें रास्ते विवाद पर पूर्व में जारी स्थगन आदेश को वापस लेने सहित कई अहम बिन्दुओं पर चर्चा की गई। जिला प्रमुख ने ग्राम पंचायतों में कार्यरत एलड़ीसी की सूचना भिजवाने संबंधी पिछली बैठक के निर्णय कि पालना नहीं होने को गंभीरता से लिया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मीणा ने बताया कि विकास अधिकारी किशनगंज से इसकी सूचना प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने ग्रामीण लक्ष्मीचंद प्रजापति की अपील पर ग्राम रायथल में रास्ते विवाद को लेकर पूर्व में दिए गए स्थगन आदेश को निरस्त करने का प्रस्ताव बैठक में रखा। इस पर समिति सदस्यों की राय अनुसार विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला परिषद सदस्य निर्मल माथोड़िया, इन्द्रलाल किराड़, जयकिशन मीणा, जगदीश सिंह जाट, सावित्री शाक्यवाल, मांगीबाई मौजूद थे।

बारां. स्थापना समिति की बैठक लेते जिला प्रमुख रामचरण मीणा।