राशन सामग्री वितरण के लिए लगाया
बारां. जिला रसद अधिकारी रामसिंह मीणा ने बताया कि घनश्याम कुम्हार उचित मुल्य दुकानदार ग्राम पंचायत किशनपुरा (अटैच) रीछन्दा का प्राधिकार पत्र निलम्बित किए जाने पर जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत किशनपुरा में राशन सामग्री वितरण करने के लिए ओम प्रकाश नागर उचित मूल्य दुकानदार शेरगढ़ को तथा ग्राम पंचायत रीछन्दा की अटैच उचित मूल्य दुकान पर उसी पंचायत के धनराज नागर उचित मूल्य दुकानदार रीछन्दा को राशन सामग्री वितरण करने के लिए अधिकृत किया जाता है।